सीवान, दिसम्बर 23 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छुपी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के राजरोशन सिंह कॉलेज हिलसड़ के खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका आयोजन भारत सरकार के खेल मंत्रालय के सौजन्य से किया गया। इसका उद्घाटन सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल व अन्य लोगों ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर सांसद के नेतृत्व में सद्भावना दौड़ का भी आयोजन हुआ। इसमें सांसद सीग्रीवाल के साथ सभी लोगों व बच्चों ने दौड़ लगाई। खेल महोत्सव में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए कॉलेज फील्ड में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। 100 मीटर दौड़ में अंडर 16 बालिका वर्ग में सिमरन कुमारी, प्रियंका कुमारी, मुनी कुमारी, रेखा कुमारी, नुजहत प्रवीण, अंडर ...