रांची, दिसम्बर 24 -- मांडर, प्रतिनिधि। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर, मांडर स्थित सोसई आश्रम मैदान में गुरुवार को बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की महिला फुटबॉल टीमें भाग लेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व सांसद समीर उरांव और सन्नी टोप्पो उपस्थित रहेंगे। भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ खिलाड़ियों के साथ लाइव संवाद भी करेंगे, इसके लिए मैदान में बड़ी स्क्रीन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.