धनबाद, दिसम्बर 20 -- झरिया, प्रतिनिधि। सांसद खेल महोत्सव के तहत शुक्रवार को जियलगोरा स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह उपस्थित थी। विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर प्रतियोगिता की शुरूआत की। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। महिला वर्ग में 35 किलो वजन में भाविका कुमारी, रसिक सिंह, 45 किलो में संगीता कुमारी, मीरा कुमारी, 50 किलो में विभा कुमारी, खुशी कुमारी, 95 किलो में गायत्री कुमारी, अंजना कुमारी, 65 किलो में महिमा कुमारी, सारथी कुमारी, 70 किलो में सुष्मिता कुमारी, अनोखी कुमारी, 70 किलो से अधिक में दानिश कुमारी, संगीता कुमारी रही । वही पुरूष वर्ग में 35 किलो में अर्णव कुमार, यश राय, मनीष , अंशुमन , लव सिंह एवं अंशु कुमार, 45 किलो में पीयूष राज, रौनक कुमार , तापस कुमार, आदित्य क...