गिरडीह, अक्टूबर 23 -- गिरिडीह। गिरिडीह में शीघ्र सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य युवाओं को खेल और फिटनेस पर राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। यह महोत्सव प्रधानमंत्री मोदी के खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान का हिस्सा है। बुधवार को सर्किट हाउस में बैठक कर यह जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने कहा कि जिले में आगामी नवंबर महीने में खेल महोत्सव होगा। फिलहाल इसकी तिथि शीघ्र बैठक कर आम होगी। कहा कि युवाओं को खेल एवं फिटनेस के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन होगा। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के दिशा-निर्देश पर अगले माह में कई प्रकार के खेलों का आयोजन होगा। जिसमें क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तीरंदाजी, वॉलीबॉल सहित अन्य खेल कराए जाएंगे। कहा ...