अलीगढ़, दिसम्बर 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सांसद खेल माहोत्सव का आखिरी दिन गुरुवार को रहा। करीब डेढ माह से आयोजित महोत्सव सभी विधानसभाओं एवं तहसील स्तर पर आयोजित किया गया। गुरुवार को महारानी अहिल्याबाई जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव 2025 का ऐतिहासिक एवं भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजीव बालियान, सांसद सतीश गौतम ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित कर किया। हजारों खिलाड़ियों की उपस्थिति में लगातार लगभग 20 मिनट तक पुष्पवर्षा कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। समापन समारोह के अंत में रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने वालों में प्रमुख रूप से एमएलसी एवं पूर्व कुलपति एएमयू प्रो. तारिक मंसूर, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्य...