हरिद्वार, नवम्बर 29 -- हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव का उदघाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने लक्ष्मीबाई मिनी स्टेडियम बहादुरपुर जट में किया। कहा कि हमारी सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। इसके तहत उत्तराखंड की सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है। इस दौरान वॉलीबॉल प्रतियोगिता में फेरूपुर की टीम प्रथम और डीएवी इंटर कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। क्षेत्र के विकास के लिए ग्राम बहादुरपुर जट में मिनी स्टेडियम का निर्माण भी किया गया है। सांसद खेल संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में फेरूपुर की टीम प्रथम और डीएवी इंटर कॉलेज की टीम दूसरे स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.