मिर्जापुर, जनवरी 21 -- मिर्जापुर। सिटी ब्लाक के भिस्कूरी पहाड़ी स्थित स्पोटर्स स्टेडियम के मैदान एवं इंडोर हाल में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालिका भारोत्तोलन, बैडमिंटन, कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह जनक प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर जोनस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने प्रमाण पत्र और मेडल का वितरण किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह,अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल,कमलापति त्रिपाठी,स्काउट प्रशिक्षक कुलदीप शुक्ला एवं विभिन्न संघों के पदाधिकारी रहे। भारोत्तोलन का परिणाम : भारोत्तोलन प्रितयोगिता के 49 किलोग्राम में अशोक प्रथम,राम जनम द्वितीय, हामिद अंसारी तृतीय। 55 किग्रा नी...