कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को बैडमिंटन, भारोत्तोलन, जूडो, फुटबॉल की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें क्रिकेट प्रतियोगिता में किदवई नगर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद रमेश अवस्थी, पुलिस आयुक्त रघुबीरलाल व अपर जिलाधिकारी डॉ.राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दूसरे दिन के विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद, उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल समेत अन्य कोच मौजूद रहे। जूडो सब जूनियर बालक वर्ग में सौरभ, मो. असद, कृष्णा, विष्णु किशोर, साहिल ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग में सौरभ शर्मा, निखिल भारद्वाज, सूर्यांश सिंह, प्रियांशु यादव ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर वर्ग में समर्थ शुक्ला, रुद्र प्रताप सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.