सहारनपुर, फरवरी 18 -- क्षेत्रीय खेल कार्यालय और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन और फुटबॉल की प्रतियोगिताओं में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कुश्ती में 45 किग्रा सब जूनियर बालक वर्ग में अब्दुल रहीम प्रथम, वंश यादव द्वितीय, गौरव तोमर और अभिजीत तृतीय रहे। जूनियर बालिका 53 किग्रा वर्ग में लक्की प्रथम, रितिका द्वितीय, मन्नत और यशस्वी नागर तृतीय रहीं। सब जूनियर फुटबॉल बालक वर्ग में सहारनपुर नगर विजेता और सहारनपुर देहात उपविजेता रहा। जूनियर फुटबॉल में सहारनपुर नगर ने खिताब ...