बेगुसराय, सितम्बर 15 -- साहेबपुरकमाल। थाना क्षेत्र के खरहट गांव निवासी श्यामदास यादव के 12 वर्षीय पुत्र मनखुश की अपराधियों द्वारा किये गये निर्मम हत्या के बाद सोमवार को केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह पीड़ित परिजनों से मिले। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। केन्द्रीय मंत्री ने घटना की निंदा की और अमानवीय करार दिया। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए केंद्रीय मंत्री ने न्याय का भरोसा दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बलिया एसडीपीओ से फोन पर बात की और अविलंब अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की बात कही। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश रौशन मुन्ना, अशोक यादव, मुखिया सुबोध कुमार सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, राजअ गुप्ता अनिल यादव, नितेश कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...