मेरठ, जनवरी 12 -- भारतीय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल से उनके मवाना रोड स्थित कैंप कार्यालय पर मुलाकात की और उन्हें पश्चिमी यूपी को दिल्ली में मिलाकर अलग राज्य बनाने का मांग पत्र सौंपा। कुलदीप त्यागी ने कहा कि आजादी के बाद से उपेक्षित एनसीआर के जनपद मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर आदि को दिल्ली में मिलाकर अलग राज्य बनाया जाना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से इस मुद्दे को संसद में उठाने की मांग की। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मैं यह सब कुछ प्रभु राम के चरणों में सौंप देता हूं। मांग को आगे बढ़ा देता हूं। प्रतिनिधिमंडल में गंगा शरण त्यागी, महेंद्र सिंह त्यागी, गौतम वाल्मीकि, नितिन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.