भभुआ, मई 10 -- बजरडिहवा, चुवां, रामगढ़, सरैयां सहित अन्य गांवों में लगाई गई चौपाल कांग्रेसजनों ने ग्रामीणों को प्रेरित कर उनके घरों में टंगवाया पार्टी का झंडा (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार को कांग्रेस द्वारा चौपाल लगाई गई। सरैयां गांव स्थित दुर्गा स्थान परिसर और बजरडिहवां में आयोजित चौपाल सह हर घर झंडा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा थे। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सोनू कुशवाहा व संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि प्रखंड के सुदूर पर्वतीय गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्याओं का समाधान स्थानीय सांसद मनोज कुमार से मिलकर कराने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस ने...