सीतामढ़ी, फरवरी 6 -- सीतामढ़ी। दुर्घटना में घायल एक छात्र को इंटर परीक्षा से वंचित होने की आशंका के बीच सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के मानवीय हस्तक्षेप से परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल गया। इस पहल से न सिर्फ छात्र और उसके परिजनों को बड़ी राहत मिली, बल्कि यह भी संदेश गया कि जनप्रतिनिधि की भूमिका संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से भी जुड़ी होती है। डुमरी कला निवासी नरेंद्र सिंह के पुत्र निशांत कुमार की एक फरवरी को दुर्घटना हो गई थी, जिसमें उनके दाहिने हाथ की बीच की उंगली कट गई। गंभीर चोट के कारण चिकित्सकों ने उसे इंटर की परीक्षा देने से मना कर दिया था। दो फरवरी से शुरू हुई परीक्षा के दौरान छात्र मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के गहरे संकट से गुजर रहा था। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित रामसेवक सिंह साइंस कॉलेज केन्द्र पर परीक्षा छूट जाने की आशंका से संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.