आगरा, मार्च 27 -- सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हमला एवं तोड़फोड़ करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। हमलावरों पर एससी-एसटी एक्ट की धारा लगा जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने पुलिस कमिश्नर को शिकायती पत्र दिया है। अधिवक्ता ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने वालों में अधिवक्ता रामदत्त दिवाकर, आरएस मौर्य, पवन कुमार गौतम, बीएस फौजदार, रतीराम, चंद्रभान निर्मल, राकेश नौहवार, पवन शर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.