सासाराम, अप्रैल 15 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सासाराम के सांसद मनोज कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को रोहतास विधि महाविद्यालय में शासी निकाय की बैठक हुई। इस दौरान संस्था से जुड़े मामले, निर्णय व प्रबंधन पर चर्चा हुई। बैठक में बजट, कार्य, कार्यक्रम, नीतियों और नियमों की समीक्षा की गई। बैठक में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सदस्य डॉ. राजीव नयन, सचिव डॉ. राज कुमार मधुकर व प्राचार्या डॉ. मधुरानी पांडेय आदि उपस्थित थी। बैठक में महाविद्यालय की समस्याओं पर विचार किया गया। सांसद ने कहा कि महाविद्यालय को सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। किसी चीज की कमी रहने नहीं दी जाएगी। इसके पूर्व महाविद्यालय पहुंचने पर सांसद का प्राचार्य ने स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.