उज्जैन, मार्च 15 -- मध्य प्रदेश में भाजपा ने सभी 29 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इस चुनाव में मध्य प्रदेश की बालाघाट लोकसभा सीट की काफी चर्चा है। दरअसल, भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद ढाल सिंह बिसेन का टिकट काटकर एक पार्षद को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के इस फैसले ने सबको चौंका दिया है। आइये जानते हैं कि आखिर क्या वजहें रहीं कि भाजपा ने भारती पारधी को पार्षद से सीधा लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया। भाजपा का गढ़ है बालाघाट

बालाघाट लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से भाजपा पिछले 6 चुनावों से यहां जीतते हुए आ रही है। इस सीट को भाजपा के पूर्व सांसद गौरी शंकर बिसेन का गढ़ बताया जाता है। गौरीशंकर बिसेन साल 1998 और 2004 में यहां से सांसद भी रहे और विधायक बनकर प्रदेश सरकार में मंत्री भी बने। साल 2019 के लोकसभा चुनाव ...