लातेहार, दिसम्बर 30 -- चंदवा प्रतिनिधि। सांसद कालीचरण सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भाजपा मंडल चंदवा के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए कंबल उपलब्ध कराए। सोमवार को भाजपा मंडल चंदवा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विजय दुबे ,वर्तमान मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार पाठक के हाथों कंबल वितरण किया गया। सांसद द्वारा भेजे गए कंबलों को स्थानीय ग्रामीणों, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया गया, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम में सतेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर उपाध्याय, दीपक निषाद, शिवकेश्वर यादव, रिकी वर्मा, सुनील मुंडा, दुर्गा ठाकुर, यमुना चौधरी, चंद्रभूषण केसरी, विजय कुमार, रविंद्र साव, आलोक यादव, रामकिशुन गंझु एवं राज...