चतरा, जनवरी 10 -- कुंदा, प्रतिनिधि। चतरा सांसद कालीचरण सिंह और विधायक जनार्दन पासवान के द्वारा उपलब्ध कंबल का वितरण शनिवार को प्रखण्ड क्षेत्र के डाडु गाँव में आदिम जनजाति परिवार व मेदवाडीह अनुसूचित जाति परिवार के बीच किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता, विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र सोडिक ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करना एक सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखी गई। उन्होंने सांसद और विधायक के प्रति आभार जताया और कहा कि उनकी इस पहल से उन्हें ठंड से राहत मिलेगी। इस दौरान भाजपा नेता लवकुश गुप्ता, विनोद यादव समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.