सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- सहारनपुर। सांसद इमरान मसूद द्वारा भगत सिंह की तुलना हमास जैसे संगठन से करने पर पंजाबी संगठन में आक्रोश है। रविवार को पंजाबी संगठन के लोग खुमारन स्थित शहीद सरदार भगत सिंह के सामने इक्ट्ठा हुए। उन्होंने काली पट्टियां बांधकर सांसद के विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सांसद इमरान मसूद के बयान से देश का अपमान हुआ है। प्रदर्शन के दौरान "इमरान मसूद शर्म करो" के नारे लगाए गए। संगठन अध्यक्ष योगेश दुआ ने कहा कि भगत सिंह देश भक्ति की वह प्रेरणा हैं जो आज भी युवाओं की रगों में जोश भरती है। उन्होंने कहा कि हमास आतंकी संगठन है, जबकि भगत सिंह ने कभी निजी हत्या नहीं की। संसद में बम भी केवल अंग्रेजों तक भारतीयों की आवाज पहुंचाने के लिए फेंका गया था। संरक्षक प्रेमपाल कटारिया ने सांसद इमरान से भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.