पौड़ी, अगस्त 8 -- सांसद गढ़वाल एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने पौड़ी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 35 लाख की राहत राशि दी है। श्रीनगर विधानसभा के विधायक एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों की विस्तृत जानकारी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को दी थी, जिस पर सांसद अनिल बलूनी ने तत्काल 35 लाख की सांसद निधि राहत कार्यों के लिए स्वीकृत की है। सांसद बलूनी ने यह सहायता ऐसे समय पर की जब पाबौ और थलीसैंण ब्लाकों के कई गांवों में आपदा से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित है। इस निधि से प्रभावित गांवों में पुनर्निर्माण व मरम्मत के कामों को तेजी से करने में मदद मिलेगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल किशोर और जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया है कि पाबौ ब्लाक के आपदा प्रभावित गांव बुरांशी व फल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.