हल्द्वानी, मई 1 -- लालकुआं। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन पर हल्दूचौड़, बिंदुखत्ता और लालकुआं समेत तमाम क्षेत्रों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरी महाराज, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, नवीन पपोला, अभिषेक शर्मा, दिनेश खुल्बे और अशोक पठालनी आदि मौजूद रहे। वहीं लालकुआं में मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में हवन यज्ञ और प्रसाद वितरण किया गया। पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, चंद्रकला खाती, मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...