प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज। राज्यसभा सांसद और भाजपा काशी क्षेत्र के प्रभारी अमर पाल मौर्य ने सांसदों, विधायकों एवं एमएलसी के लिए निर्वाचन/नोडल क्षेत्र में स्थायी कार्यालय की मांग की है। राज्यसभा सांसद ने उच्च सदन में यह विषय उठाते हुए कहा कि देश में सांसदों विधायकों की कुल संख्या लगभग 5,337 है। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान, ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत स्तर पर जिलापंचायत अध्यक्ष के लिए स्थायी कार्यालय की व्यवस्था है लेकिन हमारे सांसदों-विधायकों के लिए कोई अलग कार्यालय की व्यवस्था नहीं है जिससे जनसामान्य को जनप्रतिनिधियों से संवाद करने में कई बार समस्या का सामना करना पड़ता है। प्रत्येक कार्यालय में एक स्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर/सहायक की नियुक्ति की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.