नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- मुलायम सिंह यादव परिवार में एक नया सदस्य शामिल होने जा रहा है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी लद्दाख की रहने वालीं सेरिंग से हुई है। वह पेशे से अधिवक्ता हैं और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। हालांकि यादव परिवार की ज्यादातर बहुएं राजनीति में सक्रिय हैं। सियासत और पब्लिक लाइफ के बीच इस परिवार की बहुएं भी अपनी अलग पहचान रखती हैं। आइए जानते हैं, मुलायम परिवार की बहुएं कौन-कौन हैं?डिंपल यादव मुलायम सिंह यादव के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव आज समाजवादी राजनीति का एक सशक्त चेहरा हैं। डिंपल उत्तराखंड के राजपूत जाति से ताल्लुक रहती हैं। डिंपल यादव और अखिलेश यादव की प्रेम कहानी परिवारों की नारा...