गाज़ियाबाद, फरवरी 20 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज कि बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा सांवी तनेजा ने भारत बौद्धिक परीक्षा 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह परीक्षा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान ने आयोजित कराई, जिसमें देशभर से 70 हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कठोर चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन साक्षात्कार के बाद सांवी ने शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्हें 17 फरवरी 2026 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित समारोह में एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इसके बाद शुक्रवार को कॉलेज में छात्रा के लिए समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा एवं प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) नैंसी शर्मा ने सांवी को बधाई देते हुए अन्य छात्रों को भी प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

हिंदी ह...