सहारनपुर, अप्रैल 7 -- सरसावा खाटू श्याम परिवार के तत्वधान में चतुर्थ खाटू श्याम महोत्सव एवं संकीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।इस अवसर पर श्याम बाबा को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। कस्बे के अंबाला रोड स्थित डी सी जैन इंटर कॉलेज मे आयोजित खाटू श्याम संकीर्तन में शनिवार की देर शाम हरियाणा के फतेहाबाद से आई मशहूर गायिका परविंदर पलक तथा हिसार से आए अभिनव ऐरन ने श्याम बाबा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी। सांवरे मुझे तेरी जरूरत है, मैं लाडला खाटू वाले का, जैसे मधुर भजनो ने समा बांध दिया। भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमने को मजबूर हो गए। खाटू नरेश के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।इस दौरान पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.