रुडकी, अप्रैल 7 -- खेत पर गए एक किसान को सांप ने शनिवार को काट लिया। सांप के काटने से किसान बेहोश हो गया। आसपास के किसानों ने पीड़ित को एक अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर, किसान ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आर्थिक सहायता की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी अभय कुमार 5 अप्रैल को अपने खेत पर गया था। इसी दौरान उसके पैर में जहरीले सांप ने काट लिया था। सांप के काटने से किसान बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था। आसपास के किसानों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर किसान ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मुआवजा देने की मांग की है। किसान का कहना है कि वन्य जीव जंतु अधिनियम के अंतर्गत घायल होने पर मुआवजा देने का प्रावधान है। ताकि वह बेहतर तरीके से अपना उपचार कर सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.