हल्द्वानी, अप्रैल 20 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। यहां हल्दूपोखरा गांव में सांप ने 16 साल की किशोरी के पैर में डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हल्दूपोखरा निवासी भगवान सिंह खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। शनिवार देर शाम उनकी 16 वर्षीय बेटी राधा घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। रसोई में घुसते ही उसके पैर में सांप ने डस लिया। सांप के डसने की बात राधा ने अपने पिता व भाई को बताई। इस पर दोनों उसे एसटीएच लेकर पहुंचे। उपचार के कुछ देर बाद राधा ने दम तोड़ दिया। शनिवार को देर अधिक होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि किशोरी के पैर पर सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.