पीलीभीत, सितम्बर 8 -- थाना घुंघचाई के पुन्नापुर टांडा निवासी लाला राम क कच्चा मकान है। उनकी 13 वर्षीय बेटी सलोनी अलमारी से खाना निकाल रही थी। तभी उसे पैर में सांप ने डंस लिया। परिजन झाड़ फूंक के लिए ले गए। हालत बिगड़ने पर सीएचसी लाए। पर यहां डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। लालाराम ने बताया कि उन्होंने आवास के लिए आवेदन किया था पर लाभ नहीं मिल पाया। कच्चे मकान में गुजर बसर करते हैं। सलोनी उनकी चार बच्चों में सबसे बड़ी बेटी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.