हाजीपुर, मई 22 -- महनार। संवाद सूत्र महनार प्रखंड के डेढ़पुरा पंचायत अंतर्गत जावज गांव में सांप के डंसने से एक महिला की मौत हो गई। बताया गया कि सांप डंसने से वार्ड संख्या पांच निवासी महेशी राम की पत्नी रूबी देवी की मौत हो गई। उसे मंगलवार की रात में सांप ने डंस लिया था। बताया गया कि रूबी देवी अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर घर बीते दिन लौटी थी। रूबी देवी शादी में इस्तेमाल कपड़े की सफाई करने के बाद उसे सूखाकर पेटी में रखने घर में गई थी। उसी समय उसे सांप ने डंस लिया। किंतु रूबी देवी के समझ में आया कि किसी चूहा ने काट लिया है। वह घर के काम में व्यस्त हो गई। एक डेढ़ घंटा बाद उसपर जब सांप के जहर का असर होने लगा तो परिवार की लोगों को बताया। जिसके बाद स्वजन उसे जदांहा हॉस्पिटल ले जाया गये। जहां डॉक्टर ने उसे मुजफ्फरपुर ले जाने को कहा। जब स्वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.