जमुई, मई 12 -- जमुई। निज प्रतिनिधि सदर अस्पताल में एक महिला की हरकत को देख लोग दंग रह गए। सांप के डंसने के बाद अंधविश्वास के मकड़जाल में फंसी ख़ैरा थाना के पिपराटांड़ गांव निवासी सिंटू देवी सिर पर ईंट रखकर इलाज के लिए शनिवार की देर रात सदर अस्पताल पहुंच गई। जिसे देख लोग दंग रह गए। सिंटू देवी के कारनामों को देखने के लिए काफी लोग इकट्ठा होने लगे। हालांकि चिकित्सक के द्वारा सिर पर रखे ईंट को हटाया गया और इलाज किया गया। सिंटू देवी ने बताया कि उसे घोरकरैत सांप ने डंस लिया था। उंसके बाद स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक कराया गया था, फिर सांप का विष नहीं चढ़ने के एवज में किसी ने सिर पर ईंट रखने की सलाह दी थी। उंसके बाद वह सिर पर ईंट रखकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची। हालांकि चिकित्सक के द्वारा इलाज करने के बाद रविवार की सुबह सिंटू देवी की हालत खतरे से बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.