मुजफ्फरनगर, सितम्बर 29 -- यूपी के मुजफ्फरनगर में अब भी लोग झाड़ फूंक के चक्कर में अपनों को खो रहे हैं। यहां तक की मौत के बाद भी झाड़ फूंक में लग रहे हैं। हाल ही में एक मामला कम्हेड़ा गांव का देखने को मिला। बताया जा रहा है कि गांव में रविवार को 65 वर्षीय असलम को ईंटों के ढेर से निकले एक सांप ने काट लिया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर आने के बाद परिजन शव को लेकर तीन घंटे इधर-उधर झाड़ फूंक के चक्कर में घूमते रहे। बाद में उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के कम्हेड़ा गांव निवासी असलम 65 वर्षीय रविवार को घर से बाहर लघुशंका के लिए जा रहा था। घर के बाहर पुरानी ईंटों के ढेर में से अचानक एक जहरीला सांप निकल आया और उसके पैर में डस लिया। सांप वापस ईंटों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.