पूर्णिया, मई 22 -- अमौर, एक संवाददाता।अमौर प्रखंड क्षेत्र के डहुआबाड़ी पंचायत अन्तर्गत चौका गांव में मंगलवार की देर रात सांप काटने से पंद्रह वर्षीय किशोर शफाकत की मौत हो गयी। वह अमौर के डोरिया गांव निवासी तबरेज का पुत्र था और अपने ननिहाल चौका गांव आया था। रात को खाने के बाद वह घर के बरामदे में सो रहा था। सोने के क्रम में उसे सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे आनन फानन में सीएचसी बैसा लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजन शोकाकूल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत की जाएं ताकि स्थानीय स्तर पर इलाज की कमी ना हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.