पूर्णिया, जुलाई 5 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थानाक्षेत्र के रामपुर तिलक पंचायत स्थित वार्ड नंबर 6 निवासी रविंद्र महतो की 36 वर्षीय पत्नी सुकनी देवी सोए अवस्था में सांप ने डस लिया। इससे वह अचानक चिल्लाने लगी। वहीं परिजन पर जहरीले सांप को बेड पर देखकर अचंभित हो उठे। आनन-फानन में परिजनों ने रात के तीन बजे में बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। परिजनों का कहना है कि रात 3:28 बजे स्लाइन चढ़ाना शुरू किया। वहीं सुबह लगभग 7:25 बजे सुई दी गई। इलाज करने वाला डॉक्टर की ड्यूटी सुबह 8 बजे खत्म हुई। इसके बाद दूसरा डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। लेकिन सुबह 9:33 बजे सुकनी देवी की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। जिसके बाद सैकड़ों लोग जमा हो गए। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.