मेरठ, जनवरी 16 -- मेरठ के बहसूमा थानाक्षेत्र में हुए सांप कांड में गवाह सपेरे कृष्णनाथ को धमकी देने में हत्यारोपी अमरदीप और उसके पिता पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गवाह ने कोर्ट और एसएसपी के सामने शिकायत की थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। कोर्ट में तीन गवाही बाकी हैं। बहसूमा थानाक्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव निवासी अमित की 12 अप्रैल की रात घर के अंदर पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। अमरदीप ने अमित के हाथ पकड़े और रविता ने अमित का गला दबा दिया था। दोनों ने सर्पदंश से मौत दिखाने की साजिश रची और लाश के ऊपर सांप छोड़ दिया था। सांप को अमित की कमर के नीचे दबा दिया था। अगली सुबह 13 अप्रैल को परिजनों ने अमित को उठाया तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी और लाश के बराबर में सांप मिला। ऐसे में सांप...