बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय में शहर के बुद्धिजीवियों और प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मार्क्सवादी विचारक डॉ. भगवान प्रसाद सिन्हा ने की। संचालन ट्रेड यूनियन एक्टू के नेता चंद्रदेव वर्मा ने किया। बैठक में देश में व्याप्त सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। साथ ही इनसे निपटने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी विचार किया गया। मार्क्सवादी विचारक डॉ. भगवान प्रसाद सिन्हा ने कहा कि आज हमारा समाज जातिवाद, सांप्रदायिकता, नफरत व उन्माद के जाल में फंसता जा रहा है। ये समस्याएं न केवल सामाजिक ताने-बाने को कमजोर कर रही हैं बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी चोट कर रही हैं। दिनकर पुस्तकालय के सचिव संजीव फिरोज ने कहा कि आज देश में एक खास विचारधारा की तानाशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.