बेगुसराय, जनवरी 27 -- बेगूसराय, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय में शहर के बुद्धिजीवियों और प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मार्क्सवादी विचारक डॉ. भगवान प्रसाद सिन्हा ने की। संचालन ट्रेड यूनियन एक्टू के नेता चंद्रदेव वर्मा ने किया। बैठक में देश में व्याप्त सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। साथ ही इनसे निपटने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी विचार किया गया। मार्क्सवादी विचारक डॉ. भगवान प्रसाद सिन्हा ने कहा कि आज हमारा समाज जातिवाद, सांप्रदायिकता, नफरत व उन्माद के जाल में फंसता जा रहा है। ये समस्याएं न केवल सामाजिक ताने-बाने को कमजोर कर रही हैं बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी चोट कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज को नई दिशा देने के लिए बुद्धिजीवियों, प्रबुद्ध नागरिकों को आगे...