फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- फिरोजाबाद। क्रिसमस को लेकर बाजार सज चुका है तो स्कूल कॉलेजों से लेकर घरों तक तैयारियां जारी हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाने के लिए जहां बच्चे उत्साहित हैं तो बाजार में भी यह उत्साह दिखाई दे रहा है। किसी का मन आकर्षक सांता क्लॉज के मास्क ने जीता है तो इसके साथ में कई तरह की ढाढ़ी भी बाजार में सजी हुई है। इसके साथ में सांता क्लॉज के कपड़े भी बाजार में सजे हुए हैं। क्रिसमस डे में सिर्फ एक दिन बाकी है। बाजार पूरी तरह से क्रिसमस के रंग में रंगा हुआ है तो हर आयु वर्ग के लोगों की इच्छा को देखते हुए बाजार में हर तरह के आयटम हैं। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों के लिए सांता क्लॉज की ड्रेस बाजार में हैं। इस ड्रेस की कीमत भी साइज एवं गुणवत्ता के आधार पर 125 रुपये से शुरु होकर 750 रुपये तक है। दुकानदारों की मानें तो बच्चों के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.