सहारनपुर, मई 24 -- नानौता सड़क पर जा रही एक महिला पर सांड ने हमला कर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने महिला को बमुश्किल सांड के चंगुल से छुड़ाया। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी करीब 60 वर्षीया महिला सविता देवी पत्नी जसपाल सिंह घर के बाहर गली में खड़ी थी। इसी दौरान एक सांड आ गया। महिला के पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि सांड ने उसकी माता को टक्कर मारकर घायल कर दिया। महिला ने सड़क पर खड़ी एक ट्रॉली के नीचे घुसकर अपनी जान बचाई। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों द्वारा बड़ी मुश्किल से सांड को वहां से भगाया गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को नानौता सीएचसी ले जाया गया। ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंशों को गोशाला भिजवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.