बरेली, फरवरी 19 -- कैंट के बभिया में सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। बिगड़ैल सांड़ ने गांव के पिता-पुत्र समेत चार लोगों को घायल भी कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बभिया निवासी 70 वर्ष के रामफेर अविवाहित थे। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार की सुबह खेत की तरफ गए थे। वहां सांड़ ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने दौड़े उदयवीर, अशोक को भी सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रामफेर को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं, सांड़ के हमले में उदयवीर, विद्यावती, अशोक शर्मा और उनका बेटा अमित भी घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.