हरदोई, मार्च 29 -- सांडी। मोहल्ला सरायमुल्ला गंज निवासी मंजू कश्यप ने बताया कि उनके पति चन्दन कश्यप बस अड्डे पर ठेला लगाते है। बीते 17 मार्च को पति ठेला लगाने चले गए। उसी दौरान मोहल्ला निवासी आरोपित डिश ठीक करने पहुंचा। वह काम में व्यस्त थी। आरोपित ने फ्रिज के ऊपर रखी सोने की जंजीर और दो अंगूठी चुरा ली। जानकारी होने पर थाने पर शिकायत की। एसओ केके यादव ने बताया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही। पूछताछ के बाद भी पुष्टि नहीं होने पर उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.