बदायूं, जनवरी 12 -- बिल्सी। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव शेखा नगला के पास अचानक सड़क पर आए सांड से ऑटो टकरा गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया और सड़क पर पलट गया। हादसे में सहसवान निवासी ऑटो चालक विकास सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा भी टूट गया, जिससे आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...