बदायूं, जून 23 -- बिसौली, संवाददाता। सड़क पर घूम रहे सांड़ ने एक औन जान ले ली। सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई, पहले बाइक की टक्कर लगने से सड़क पर गिरी महिला पर भी सांड़ ने हमला बोल दिया। बाइक सवार के साथ उसे भी सींग से उठाकर सांड़ ने सड़क पर पटक दिया। जिससे महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को उपचार के लिये बरेली गये, जबकि बाइक सवार के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। बाइक सवार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट मोड़ स्थित यदु शुगर मिल के पास हुआ। बिसौली के मोहल्ला बुध बाजार के रहने वाले 60 वर्षीय लालाराम पुत्र मोहनलाल बिल्सी कोतवाली के बेहटा गुसाईं गांव में जमीन देखने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रानेट चौराहे के पास पहुंची, तभी उनकी बाइक सांड़ से टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.