सीतापुर, दिसम्बर 2 -- सीतापुर, संवाददाता। सिधौली में टंडई नहर पुलिया के पास सोमवार देर रात सड़क पर सांड़ आ गया। सांड़ को बचाने में बोलेरो ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दी। जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल हो गए। घायलों का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खरवालिया निवासी हरीश की साली का सोमवार को लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में तिलक था। तिलक समारोह में शामिल होने के लिए खेरवा खरवालिया निवासी शिव वचन सिंह (50), उमेश यादव, रमेश, श्याम लाल, गाजीपुर के विवेक और विपिन गए थे। देर रात समारोह संपन्न होने पर सभी लोग बोलेरो से बीकेटी से घर लौट रहे थे। बोलेरो सिंहनमऊ निवासी दिलीप चला रहा था। रात करीब एक बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.