उन्नाव, फरवरी 3 -- अचलगंज। बदरका पुलिस चौकी के पास सोमवार रात दो सांड़ों की सड़क पर लड़ाई से एक परिवार का होनहार छिन गया। युवक सांड़ों से बचते हुए सड़क पर भागा तो कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा उसके छोटे भाई गोलू की आंखों के सामने हुआ, जिसने इस खौफनाक मंजर को अपनी जिंदगी में हमेशा के लिए देखा। अचलगंज थाना क्षेत्र में बदरका गांव निवासी अनुराग दीक्षित के दो मकान हैं। एक मकान में उनके वृद्ध माता-पिता रहते हैं, जबकि दूसरे मकान में वह पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। सोमवार को अनुराग पत्नी निशी के साथ शिकोहाबाद में एक मांगलिक कार्यक्रम में गए हुए थे। घर पर उनके दो बेटे 17 वर्षीय दीपांशु और 14 वर्षीय गोलू मौजूद थे। सोमवार देर शाम दोनों भाई सड़क के दूसरी ओर स्थित दादा मानू दीक्षित के घर ख...