मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- क्षेत्र के गांव सांझक में स्थित सिद्धपीठ शिव मंदिर में शिवरात्रि पर हजारों शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी- लंबी कतारें लग गई। कस्बे वह देहात में पावन शिव रात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव रात्रि पर्व पर शिव भक्तो ने भगवान शिव को जलाभिषेक करते हुए मन्नतें मांगी। उधर क्षेत्र के गांव सांझक में स्थित स्व प्रकट सिद्धपीठ शिव मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करने को लेकर श्रद्धालुओं का देर रात्रि से ही मंदिर पर लम्बी कतार में लगना शुरू हो गया था, जिसमे हजारों महिला पुरुष व बच्चों ने भगवान शिव की आराधना करते हुए जलाभिषेक कर मन्नते मांगी। उधर कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर, पिपलेश्वर मंदिर, ठाकुर द्वारा मंदिर, श्रीगोकुला देवी मंदिर, समेत सभी मंदिरो में भगवान शिव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.