सहारनपुर, मार्च 24 -- सहारनपुर कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में भाजपा नेता द्वारा तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी गमजदा है। मृतकों के घर लोगों की भीड़ लगी रही। गांव में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा और दुकानें बंद रही। परिजनों में तीन बच्चों की मौत से कोहराम मचा रहा। हर किसी में हत्यारोपी योगेश कुमार के प्रति गुस्सा नजर आया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों बच्चों के शव जब गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। वहीं, लोगों के घरों में चूल्हे भी नहीं जले। बता दें कि शनिवार की दोपहर गांव सांगाठेड़ा निवासी भाजपा नेता योगेश रोहिला ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए पत्नी नेहा, मासूम बेटी श्रद्धा, बेटे देवांश और शिवांश की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। तीनों बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि नेहा चंडीगढ़ पीजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.