मेरठ, जुलाई 10 -- केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ में केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का मेरठ में असर देखने को मिला। एलआईसी, बैंक कर्मचारियों के सांकेतिक हड़ताल में शामिल होने से करोड़ों का लेन-देन प्रभावित हुआ। हड़ताल का एलआईसी, बैंक, नगर निगम, आयकर की सेवाएं एवं कामकाज प्रभावित हुआ। एलआईसी एवं बैंक शाखाओं में काउंटर खाली रहे। ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। नगर निगम में भी कर्मचारियों के कलमबंद हड़ताल में शामिल होने से कामकाज पूरे दिन प्रभावित रहा। कर्मचारी संगठन के महामंत्री अनुराग शर्मा ने बताया कि जीवन बीमा के कार्यालयों एवं कैश काउंटरों में कर्मचारियों ने काम नहीं किया। 27 शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ। दूसरी ओर, कुछ शाखाओं में कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से अफसरों ने खुद ही कमान संभाली। रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.