अलीगढ़, अगस्त 11 -- अलीगढ़, दादों। सांकरा में गंगा के जल स्तर के खतरे के निशान को पार करने के बाद लगातार जल स्तर बढ़ता जा रहा है। इसके चलते कई गावों में बाढ़ का पानी घुस गया है। किसानों की हजारों बीघा फसल पानी में डूब गई। तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। साथ ही पानी के चलते निकले विषैले जीवों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गांव में बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को ही गंगा के बढ़े स्तर के बाद पानी आबादी क्षेत्र में पहुंच गया था। जल स्तर इतना बढ़ा कि सिंचाई विभाग के बनाए मिट्टी के बांध भी ढह गए। बाढ़ का गांव के अंदर प्रवेश कर गया। रविवार को गांव रुस्तम नगर, बबरोतिया, डालीपुर, नगला अलिया, सीकरी, किरतौली, किस्तोली, कंचनपुर, गोपालपुर, सांकरा, हारुनपुर, दीनापुर, टोडरपुर समेत अन्य गांवों में पानी घुस गया। इसके साथ किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.