बिजनौर, जनवरी 5 -- कोतवाली देहात कस्बे में स्थित आरएसएस की स्वामी विवेकानंद शाखा के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को सह सर कार्यवाह आलोक कुमार ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती केवल अधिकारों की बात करने से नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के ईमानदार निर्वहन से संभव है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझना और निभाना होगा। जैन जनसेवा मैदान में आयोजित इस वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलोक कुमार ने भारतीय संस्कृति की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की जड़ें लगभग चार हजार वर्ष पुरानी हैं और यह संस्कृति आज भी पूरी दुनिया को दिशा दिखाने का काम कर रही है। देश के प्रत्येक नागरिक के मन में देशभक्ति और अपनी संस्कृति के प्रति सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.