दुमका, अप्रैल 19 -- दुमका, प्रतिनिधि। सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, दुमका और जामताड़ा का इनहाउस प्रशिक्षण सत्र सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र नए शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्रणेश सोलोमन थे और विशिष्ट अतिथि झारखंड सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष जुबिन बोस थे। सत्र के संसाधन व्यक्ति सिदो कान्हू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रघुनाथपुर के प्राचार्य देबप्रिया मुखर्जी थे। प्रशिक्षण सत्र के दो मुख्य विषय थे। वर्ष की शुरुआत में छात्र मनोविज्ञान को समझना। शैक्षणिक वर्ष के लिए माहौल तैयार करना। सत्र का संचालन एसटीएनसी बृजेश कुमार शुक्ला और परीक्षा नियंत्रक अभय आनंद के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आय...